Haryana

सोनीपत:निकाय चुनाव में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत: राजीव जैन

21 Snp-3  सोनीपत: जन संपर्क अभियान के दौरान भाजपा         प्रत्याशी राजीव जैन।

– जनता का यह प्यार-प्रेम और आशीर्वाद

एक दिन की नहीं मेरी 38 सालों की कमाई: राजीव जैन

सोनीपत, 21 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । सोनीपत से भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने शुक्रवार

को जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि इस

निकाय चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत सोनीपत से होगी। यह चुनाव सिर्फ

उनका नहीं, बल्कि सोनीपत नगर निगम की जनता का है, जो विकास के लिए यह चुनाव लड़ रही

है।

राजीव

जैन ने कहा कि जनता का अपार समर्थन और स्नेह उनकी 38 साल की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने

पांच चुनाव लड़े, कभी जीते, कभी हारे, लेकिन जनता का स्नेह हमेशा उनके साथ रहा। उन्होंने

भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। राजीव

जैन ने मुरथल रोड मार्केट, दिल्ली कैंप, ओल्ड डीसी रोड, रेलवे रोड, सेक्टर-14 कम्युनिटी

सेंटर, शाहपुर, शामाबाद, कैलाश कॉलोनी, शास्त्री पार्क, सुभाष नगर, कच्चे क्वार्टर

सहित कई स्थानों पर सभाएं कीं। इन सभाओं में स्थानीय जनता ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत

किया। राजीव जैन ने भावुक होते हुए कहा कि जनता ने उन्हें कभी नहीं छोड़ा और उन्होंने

भी जनता का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डा.

नायब सिंह सैनी की नीतियों पर जनता के विश्वास का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा निकाय

चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार के गठन

की बात कही, जिससे विकास की गति और तेज होगी।

एक सवाल

के जवाब में राजीव जैन ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कांग्रेस की इतनी

खराब स्थिति पहले कभी नहीं देखी। यह कांग्रेस के कुकर्मों का फल बताया और कहा कि कांग्रेस

को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कविता जैन, डॉक्टर ओमप्रकाश

अत्रे, अशोक अरोड़ा, सुरेश भारद्वाज, अनिल ठक्कर, योगेश पाल अरोड़ा, तरुण देवीदास,

गौरव भोला, सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, प्रदीप खन्ना, अनिल सैनी, रवि राणा आदि उपस्थित

रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top