HimachalPradesh

धर्मशाला से शुरू हुआ भाजपा का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान

सदस्यता अभियान के दौरान मौजूद भाजपा नेता।

धर्मशाला, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । दो सितंबर को शुरू हुए भाजपा सदस्यता अभियान की कड़ी में बुधवार को धर्मशाला में भी जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। कचहरी अड्डा धर्मशाला में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, करनैल राणा, ज़िला कांगड़ा भाजपा के महामंत्री देवेंद्र कोहली, राकेश चौहान, धर्मशाला भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विशाल नेहरिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत बीते दो सितंबर को दिल्ली में की गई थी। उसके उपरांत तीन सितंबर को शिमला में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है।।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top