Bihar

भाजपा का जिला स्तरीय संयुक्त मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला

कार्यशाला में शामिल भाजपा कार्यकर्ता

भागलपुर, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के द्वारा वृन्दावन हॉल में रविवार को जिला अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में युवा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरुज़मा अंसारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्याय पिंकी कुशवाहा शामिल हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित और वंदे मातरम् के साथ किया गया। ‌मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरुज़मा अंसारी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए पार्टी में नए सदस्य को ज्यादा से ज्यादा बनाने को लेकर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।‌ पूर्व उपाध्याय पिंकी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने लक्ष्य को संकल्पित भाव से पूरा करें। सदस्यता अभियान को घर-घर जाकर हर बूथ पर सभी पंचायत में टोली बनाकर चलाएं। संगठन पर्व को मनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनके घर-घर जाकर वार्तालाप करें और सदस्य बनाएं।

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि भागलपुर में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सभी मोर्चों का योगदान आवश्यक है। उन्होंने सभी मोर्चों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक सदस्य बनाएं ताकि भाजपा प्रदेश में अपना दबदबा बना सके। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी यादव, भाजयूमो प्रदेश मंत्री आनंद प्रकाश, मनीष राय, रोशन सिंह, अंजना प्रकाश, उमाशंकर, महामंत्री विजय कुशवाहा, राजेश टंडन, खुशबु कुमारी, अमरदीप साह चंदन यादव आदि कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक बाजपेई ने दी।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top