
वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने की घोषित किए पदाधिकारीसभी पदाधिकारी पार्टी को नई उंचाइयों पर ले जाने के लिए कार्य करें : अशोक सैनीहिसार, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी एवं जिला प्रभारी दीपक शर्मा से विचार-विमर्श के बाद सोमवार को नारनौंद, खेड़ी चौपटा, सिसाय व बास मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की है। इन मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां पहले ही कर दी गई थी।जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने सोमवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र नारनौंद मंडल के लिए घोषित कार्यकारिणी में रसीला, विजेन्द्र सरपंच, अमित सैनी व जगदीश पूनिया को उपाध्यक्ष, प्रवीण व नरेश को महामंत्री, बीरमति, अशोक व सत्यनारायण को सचिव, नरेश को कोषाध्यक्ष, धर्मबीर को मीडिया प्रभारी, राजेश को सोशल मीडिया प्रभारी व अक्षय वाल्मीकि को आईटी प्रमुख के पद पर नियुक्ति की गई है।बास मंडल के लिए विकास जांगड़ा, मीना भानखड़, देवेन्द्र वत्स व सतेन्द्र बामल को उपाध्यक्ष, सोनू कोहाड़ व शमशेर नंबरदार को महामंत्री, करनैल राठी, सागर शांडिल्य व प्रीति देवी को सचिव, जितेन्द्र भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, सुंदर को मीडिया प्रभारी, अंकित सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी व सोेमबीर सिंह को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है।सिसाय मंडल के पदाधिकारियों में सुमित, विजय जोगी, गुलशन वधवा व संजू रानी को उपाध्यक्ष, संदीप व पवन को महामंत्री, डॉ. सुरेन्द्र, मोनिका, संदीप सिंधड़ व अंजू देवी को सचिव, राजेन्द्र को कोषाध्यक्ष, बिट्टू को मीडिया प्रभारी, अरविंद ठाकुर को सोशल मीडिया प्रभारी व प्रवीण को आईटी प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है।खेड़ी चौपटा मंडल में बलजीत फौजी, महेन्द्र सिंह, सज्जन व राज सरपंच को उपाध्यक्ष, नरेश व दलीप को महामंत्री, अशोक चेयरमैन, अफसाना, कलावती व संतोष को सचिव, मास्टर धर्मपाल को कोषाध्यक्ष, कपिल को मीडिया प्रभारी, प्रवीण सैन को सोशल मीडिया प्रभारी व प्रवीण को आईटी प्रमुख बनाया गया है।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी एवं संबंधित मंडल अध्यक्षों ने शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
