Haryana

भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला जलाकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का जताया विरोध

पुतला जलाकर रोष व्यक्त करते भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन कानून व लोकतंत्र

का अपमान : हर्ष बामल

हिसार, 17 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा भाजयुमो ने शहर

के अनाज मंडी चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन व रोष व्यक्त किया।

यह पुतला दहन भाजयुमो के जिला अध्यक्ष हर्ष बमल के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर हर्ष बामल ने गुरुवार काे बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

गई है जिसके विरोध में कांग्रेंस पार्टी द्वारा बेबुनियाद विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे

हैं। ये विरोध प्रदर्शन न केवल कानून व लोकतंत्र का अपमान हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी

द्वारा गांधी परिवार को जांच से बचाने का राजनीतिक नाटक है। उन्होंने कहा कि भाजपा

इसकी कड़ी निंदा करती है कि कांग्रेस ने ईडी अधिकारियों को धमकाया, दफ्तरों के बाहर

प्रदर्शन किए और जांच प्रक्रिया में व्यवधान डाला। यह सीधा-सीधा न्याय में बाधा डालने

का अपराध है। जांच एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं को धमकाना देश के कानून और लोकतंत्र

का अपमान है।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय धुंधवाल, प्रदेश सह

कोषाध्यक्ष गगन शर्मा, एडवोकेट नरेश, जिला महामंत्री वीरेंद्र मेहता, जिला उपाध्यक्ष

विनोद चौनोट, जिला सचिव बबलू कुलचनीय, जिला सचिव प्रवीण गुरी, मंडल अध्यक्ष आदित्य

एलाबादी, मनबीर शर्मा, राजवीर नैन, दीपक श्योराण, अजय बेनीवाल, विकास शर्मा, साहिल

टाक वमुकेश आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top