Bihar

भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी गांधी का पुतला फूंका

पुतला दहन

पश्चिम चम्पारण(बगहा),18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । नेशनल हेराल्ड घोटाला में आरोपित सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विरूद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बगहा शहर अंतर्गत-जगह जगह विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन शुक्रवार को किया है।

विधायक प्रतिनिधि रितु जायसवाल ने जानकारी देते हुए आगे बताया है कि विरोध प्रदर्शन बगहा भाजपा कार्यालय से अनुमंडल कार्यालय तक किया गया। बगहा अनुमंडल कार्यालय के सामने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी सुबोध चौहान रहें। मौके पर स्थानीय विधायक राम सिंह, जिलाध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला, सतीश वर्मा, सुजीत चौरसिया, शिपु चौबे, हृदयानंद दुबे, ओमनिधि वत्स, भूपनारायण यादव, नागेंद्र सहनी, अमरेश श्रीवास्तव, प्रमोद राम, शोमेश पाण्डे, राजन गुप्ता, बलराम मिश्रा, शैलेश दुबे, अमित पाण्डे, सुशील सिंह, अवधेश गुप्ता, रौशन तिवारी, आयुष पाण्डे गोविंद जायसवाल, दीपू जायसवाल, विशाल पाण्डे आदि लोग उपस्थित रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Most Popular

To Top