Haryana

पलवल  में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

केजरीवाल का फूंका पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

पलवल, 28 जनवरी (Udaipur Kiran) । पलवल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार काे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध यमुना नदी में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोपों के खिलाफ था। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम विशेष रूप से उपस्थित थे और जिला भाजपा अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में सिर्फ झूठे वादे किए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि केजरीवाल ने एक साल में यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन पूरे कार्यकाल में भी यह नहीं कर पाए। मंत्री ने कहा कि अपनी विफलता छिपाने के लिए केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

जिला अध्यक्ष तेवतिया ने केजरीवाल पर मानसिक संतुलन खोने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जाती हुई सरकार को देखकर वे बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में उन्होंने हरियाणा सरकार पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र पाल राणा, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Most Popular

To Top