
नैनीताल, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का 50वां जन्मदिन सरोवरनगरी में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सरिता आर्या और सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत की अगुवाई में भाजपा के नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मॉल रोड पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात श्री राम सेवक सभा में 50 किलो लड्डू का भोग लगाकर उसका वितरण भी किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी के योगदान और सेवाओं को भी सराहा गया।
कार्यक्रम में भाजपा के भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, शांति मेहरा, अरविंद पडियार, विक्रम रावत, विमला अधिकारी, कविता गंगोला, भावना मेहरा, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, संतोष कुमार, नितिन कार्की, दया बिष्ट, हरीश राणा, मोहित साह, डॉ. भुवन आर्या, डॉ. मोहित रौतेला, मारुति नंदन साह, अरुण कुमार, विकास जोशी, मोहन नेगी, दीवान रौतेला, मंजू रौतेला, गजाला कमाल, तारा राणा, लता डफौटी, तारा बोरा, हेमा पांडे, ज्योति ढौंढियाल, मीनू बुधलाकोटी, शिवांशु जोशी, मनोज साह जगाती, नीतू जोशी, अमिता साह, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, लाल सिंह और खजान डंगवाल आदि शामिल रहे।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
