Haryana

सोनीपत: मुख्यमंत्री की रैली रविवार काे भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित

31 Snp-3     सोनीपत: रैली स्थल का निरीक्षण करते हुए जिलाध्यक्ष         जसबीर दोदवा तथा राजीव जैन

सोनीपत, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा नेता

राजीव जैन ने कहा कि रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी है और रैली में रविवार को भारी भीड़ जुटेगी

भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। शहरवासी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश अध्यक्ष

मोहन लाल बड़ोली के विचारों को सुनने के लिए उत्सुक हैं।

नई अनाज मंडी स्थित रैली स्थल का शनिवार निरीक्षण करते

हुए जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा तथा राजीव जैन ने सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य

मंच पर विधान सभा के प्रमुख नेताओं के बैठने की व्यवस्था होगी तथा मंच के सामने महिलाओं

एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के लिए अलग अलग ब्लॉक बनाये जा रहे हैं। पांडाल को लड़ियों,

झंडों एवं पार्टी के रंग के गुब्बारों से सजाया गया है।

राजीव जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार प्रदेश

में तीसरी बार सरकार बनाने का इतिहास रचेगी। मुख्यमंत्री की नायब कार्यशैली से हर वर्ग

खुश है और मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं से सीधे सम्पर्क से नया जोश उत्पन्न हुआ है। रैली

स्थल पर नवीन मंगला, संजय वर्मा, आनंद दहिया, मनोज गुप्ता, रविंद्र मालिक, नरेश वर्मा,

विस्तारक मनीष, चरण सिंह जोगी, संजय मिश्रा, संजीव वलेचा आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top