Uttar Pradesh

विधायक नीलकंठ तिवारी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के जन्मदिन पर कार्यक्रम, रक्तदान करते कार्यकर्ता: फोटो बच्चा गुप्ता
विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के जन्मदिन पर कार्यक्रम, रक्तदान करते कार्यकर्ता: फोटो बच्चा गुप्ता

वाराणसी, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश के पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी का 54वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संगठनों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने कबीरचौरा स्थित मंडलीय शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अगुवाई में रक्तदान कर विधायक तिवारी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसी क्रम में विधायक के जन्मदिन पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में 54 लीटर खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। मैदागिन गोलघर स्थित नेहरु मार्केट में रोशन गुजराती, मनोज यादव आदि ने डॉ तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 54 पौधों को रोपा।

सामाजिक संगठन सुबह-ए-बनारस के सदस्यों ने विशेष अनुष्ठान कर विधायक के दीर्घ जीवन की कामना की। संगठन के सदस्य डॉ वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने विधायत तिवारी के सार्वजनिक जीवन के कई अनकही पहलुओं का जिक्र किया। इसी क्रम में दुर्गाकुंड क्षेत्र में रत्नदेव सिंह ने 54 ब्राह्मणों से मंत्रोंच्चार के बीच अभिषेक करवाया। श्री काशी अन्नपूर्णा मंदिर के 54 बटुकों ने भी विधायक के उत्तम स्वास्थ्य के लिए पूजन किया। श्री साक्षी विनायक मंदिर के महंत रमेश तिवारी ने विधायक के जन्मदिवस पर भगवान विनायक का विशेष शृंगार किया। विग्रह का पूजन-अर्चन कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया। नई सड़क क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच कॉपी-पेन वितरित किया। आरा मठ के महंत ने विधायक के जन्मदिवस पर रुद्राभिषेक किया। इसी तरह लाट भैरव मंदिर में हवन -पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा लड्डू आदि बांटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, नलिन नयन मिश्र, संदीप चौरसिया की विशेष भूमिका रही।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी / पवन कुमार श्रीवास्तव

Most Popular

To Top