Uttar Pradesh

भाजपा का कार्यकर्ता स्वयं से पहले राष्ट्रहित की भावना रखता है: धर्मपाल

धर्मपाल सिंह
धर्मपाल

लखनऊ, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रदेश मुख्यालय भाजपा में मंगलवार को सदस्यता अभियान को लेकर महिला मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा किभाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में स्वयं से पहले राष्ट्र सेवा की भावना होती है। कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि संगठन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कोई संगठन कितना प्रभावी है यह संगठन के सदस्यों की संख्या व कार्यशैली पर निर्भर करता है। महिलाओं की भागीदारी देश के विकास में बृहद स्तर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में स्वयं से पहले राष्ट्र सेवा की भावना होती है। कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।

बढी है इसके लिए भाजपा पुनः सदस्यता अभियान चलाकर संगठन परिवार का विस्तार कर रही है। महिला मोर्चा को सुनिश्चित करना है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाएं जनता तक पहुंचे इसके लिए संगठन के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व सुनिश्चित हो जितना बड़ा परिवार होगा उतना अच्छा कार्य विभाजन होगा।

बैठक की मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य वार्ड सदस्यता प्रमुख महिला मोर्चा गीतांजलि ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा संगठन शक्ति व समन्वय से 2030 तक हम विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। कार्यकर्ता को जोड़ना मात्र हमारा लक्ष्य नहीं है बल्कि पार्टी की विचारधारा से जोड़कर राष्ट्र विकास में संपूर्ण योगदान देना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। उत्तर प्रदेश से इस बार 2 करोड़ की सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है जिसमें महिला मोर्चा द्वारा सभी 1918 मडलों पर प्रत्येक मंडल से 10000 महिलाओं की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसी अपेक्षा है कि हम इस लक्ष्य तक अवश्य पहुंचेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रावल ने मंच संचालन किया। प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिले की अध्यक्ष व संयोजक बहने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन यादव / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top