
प्रयागराज, 07 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भाजपा शहर उत्तरी विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। पं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांर्जन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महापौर गणेश केसरवानी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की शक्ति है, वह पार्टी के खेवनहार हैं। जिसके दम पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बन चुकी है। जिसे हमारे महान महापुरुषों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर संघर्ष, श्रम और खून पसीने से सींचा है। हमें उनके विचारों को लेकर विकसित भारत की लड़ाई लड़नी है। इस अवसर पर वक्ताओं ने भाजपा की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया।
विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने संगठन के विकास, भारतीय राजनीति में भाजपा के द्वारा आई परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षो में विकसित भारत की यात्रा पर विकास डालते हुए कहा कि कहा कि मोदी एवं योगी सरकार के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का विकास की धारा बह रही है। आतंकवाद, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं होता। उन्होंने कहा शहर उत्तरी का विकास कार्य प्रयागराज के लिए आज रोल मॉडल बन चुका है, जिसके विकास की धारा हम रूकने नहीं दंगे।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मील के पत्थर हैं और भारतीय जनता पार्टी के खेवनहार है। हमारे सक्रिय सदस्य सवा लाख से एक लड़ाऊं हैं की तरह हैं। इन्हीं के ताक़त पर हमने 2014, 2017, 2019, 2022 के चुनाव जीते हैं और 2027 भी जीतेगें। भाजपा का परचम लहरायेगा और विरोधियों की ज़मानत नहींं बचेगी। इसलिए ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान हमें बनाए रखना है।
इस अवसर पर पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्रा, शशि वार्ष्णेय, डॉ शैलेश पांडेय, उपेन्द्र सिंह ने संगठन और सरकार की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम के संयोजक राजू पाठक एवं सह संयोजक सचिन जायसवाल ने संचालन किया, मुख्य संयोजक प्रमोद मोदी रहे।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि शहर उत्तरी विधानसभा के सक्रिय सदस्यों को भाजपा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 9 अप्रैल को शहर दक्षिणी विधान सभा का सम्मेलन आयोजित होगा। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह, विक्रम सिंह भदौरिया, राघवेंद्र सिंह, प्रमोद मोदी, गिरजेश मिश्रा, अनुपम मालवीय, विजय श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अवनीश तिवारी, भोला सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अजय आनंद, भारत निषाद आदि शहर उत्तरी विधानसभा के सभी सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
