
–भाजपा भारद्वाज मंडल के पूर्व अध्यक्ष का विदाई सम्मान समारोह
प्रयागराज, 13 जनवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी, भारद्वाज मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट विदाई समारोह सिविल लाइन स्थित वात्सल्य सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने समर्पित भाव से पार्टी की सेवा करते हुए संगठन को नई ऊंचाई दी है। मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी की कमान संभाली और हर चुनाव जिताकर अपना सफल कार्यकाल पूरा किया है। जो आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसकी विदाई कभी नहीं होती। बल्कि एक नए जिम्मेदारी की ओर उसके कदम बढ़ जाते हैं और पार्टी की गति को और तेज करते हैं।
जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने भारद्वाज मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट सहित उनकी पूरी टीम को सफलता का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा रहे। इस अवसर पर संजय गुप्ता, डॉ शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, सोनी भटृ, अपूर्व चंद्रा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
–राम रिसॉर्ट विदेशी सैलानियों के लिए सेवा का केंद्र बनेगा : रीता बहुगुणा जोशी
भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने महाकुम्भ क्षेत्र में ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज के निदेशक ठाकुर उदय प्रताप सिंह द्वारा अरैल क्षेत्र में बनवाए गए आदि पुरषायराम रिसार्ट का भ्रमण किया। और कहा कि रिसार्ट महाकुम्भ में आने वाले विदेशी सैलानियों के लिए सेवा का केंद्र बनेगा और सुविधाएं प्रदान करेगा इस अवसर पर ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज के निदेशक ठाकुर उदय प्रताप सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक ठाकुर, राजेश केसरवानी, निवेश मित्तल, हरीश त्रिपाठी, अभिलाष केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
