
लखनऊ, 09 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के अन्तर्गत गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान प्रारम्भ करेगी। अभियान आगामी 10 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बाराबंकी सदर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण विधानसभा, ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट विधानसभा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा में अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता हर दहलीज पर पहुंचकर दस्तक देगें। भाजपा पार्टी की विचारधारा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार का लेखा-जोखा लेकर लोक दरबार में पहुंचेगी। संजय राय ने बताया कि गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री कमलेश पासवान देवरिया के चौरीचौरा, पंकज चौधरी महाराजगंज सदर विधानसभा, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पत्थरदेवा व बहराइच की महसी विधानसभा, स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा, धर्मपाल सिंह आंवला विधानसभा, अनिल राजभर वाराणसी मे अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
