Uttar Pradesh

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए कार्यशाला करेगी भाजपा

BJP

लखनऊ, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सोमवार को राजधानी लखनऊ में कार्यशाला आयोजित करेगी। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह अभियान के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता व अभियान की प्रदेश टीम में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, विजय शिवहरे, बसंत त्यागी व प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह को सदस्य बनाया गया है।

हर घर तिरंगा अभियान के संदर्भ में सोमवार को होने वाली प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व हर घर तिरंगा अभियान के क्षेत्र व जिलों के संयोजकों सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन यादव / राजेश

Most Popular

To Top