Jharkhand

अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी वर्ष में भाजपा करेगी सभी जिलों में गोष्ठी: विकास प्रीतम

फाइल फोटो भाजपा

– 21 से 31 मई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

रांची, 20 मई (Udaipur Kiran) । पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को भाजपा पूरे धूमधाम से मनाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि 21 से 31 मई तक सभी जिलों में गोष्ठी के अलावा अन्य कार्यक्रम जैसे शोभा यात्रा, संध्या आरती, चित्रांकन और क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि 21 मई को प्रदेश के तीन जिला रांची ग्रामीण, जमशेदपुर और गिरिडीह में गोष्ठी आयोजित है। जमशेदपुर की गोष्ठी को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्णिमा दास, रांची ग्रामीण जिला की गोष्ठी को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विकास प्रीतम और गिरिडीह की गोष्ठी को सांसद मनीष जायसवाल और नीरा यादव संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य जिलों के कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा सहित पार्टी के सांसद, विधायक गण भी शामिल होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top