
प्रदेश में 23 व 24 को चलेगा विशेष अभियान
चंडीगढ़, 21 नवंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि प्रदेश में 50 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आगामी 23 और 24 नवंबर को विशेष सदस्यता अभियान चलाएगा। इन दो दिन में 20 लाख से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। एक-एक कार्यकर्ता 10 परिवारों को पार्टी से जोड़ेंगे।
सदस्यता अभियान काे लेकर पंचकूला में आयाेजित बैठक के बाद पत्रकाराें से बातचीत में बड़ाैली ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह एक और अभियान चलाकर 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत संगठन को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा।
मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सक्रिय सदस्य बनाने लिए एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम में शंकर धूपड़ और प्रतिभा सुमन समेत पांच नेताओं को शामिल किया गया है। बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव होंगे तब संगठन की ताकत और जन आशीर्वाद से भाजपा निकाय चुनाव भी जीतेगी।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
