RAJASTHAN

सत्रह सितंबर से दाे अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा : जितेंद्र गोठवाल

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी ‘सेवा पखवाड़ा : जितेंद्र गोठवाल

जयपुर, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और गांधी जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। सेवा पखवाडे के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने प्रदेश टोली का गठन किया।

भाजपा महामंत्री गोठवाल ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाडे के लिए प्रदेश से भाजपा के 5 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की प्रदेश टोली गठित की गई है। इनमें पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा, सवाई माधोपुर जिला प्रभारी प्रणवेंद्र शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धुरेंद्र मेघवाल और उदयपुर जिला महामंत्री गजपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। सेवा पखवाड़े की प्रदेश स्तरीय टोली अब जिलों में चार सदस्यों की टोली बनाएंगे फिर उन्हें जिलों में होने वाले कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

भाजपा महामंत्री ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी। सेवा पखवाड़े में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। इस सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सचित्र प्रदर्शनी, विषय आधारित संगोष्ठी, वृक्षारोपण अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top