Uttar Pradesh

नफरत फैलाकर उप्र का उपचुनाव जीतना चाहती है भाजपा : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने राजधानी लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित

लखनऊ, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बार-बार डबल इंजन की सरकार में यूपी के अंदर कानून व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता, इसका दावा करने वाले जो भाजपा के नेता हैं उन्हें अब बहराइच और ​देवरिया की घटना नहीं दिख रही है। उप्र में क्या हो रहा है नहीं देख रहे हैं। अगर कानून व्यवस्था का बेहतर होने का उदाहरण ये है कि लड़ाई, झगड़े, दंगे-फसाद होंगे तो कौन से कानून व्यवस्था अच्छा है।

यह तीखा हमला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने राजधानी लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा चुनाव हारती है तो नफरत फैलाती है। लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से यह भाजपा सरकार हारी है। अब नफरत फैलाकर उत्तर प्रदेश के उपचुनाव जीतना चाहती है। नफरत फैलाकर चुनावी राजनीति में सफलता लेना चाहती है। मुजफ्फरनगर हो या अलीगढ़ हो, चाहे अब बहराइच हो या देवरिया हो। नफरत फैलाओ और राज करो। यह भाजपा का फार्मूला हो गया है। स्कूल बनाना नहीं है, अस्पताल बनाना नहीं, सड़कें बनाना नहीं है, इंडस्ट्री लगाना नहीं है। उप्र को तरक्की के रास्ते पर नहीं ले जाना है। किसानों को भुगतान नहीं करना है। युवा के पास नौकरी नहीं वो आत्महत्या कर रहा है। इन फसाद आदि में किसकी मौत हो रही है। उन्हाेंने कहा कि यूपी के नौजवनों के भविष्य के बारे में इन्हें कुछ नहीं करना है।

आआपा नेता संजय सिंह ने बहराइच में हुई घटना में रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या पर कहा कि यह गलत है और इस पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर भड़काने वाले और ऐसी घटना में संलिप्त रहे हैं उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। प्रदेश के भविष्य कैसे आगे बढ़े इस दिशा पर काम करना होगा। इस प्रदेश की चिंता होने के नाते हम लोग हिन्दू-मुस्लिम नफरत का रास्ता छोड़कर सौहार्द का रास्ता अपनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि चार नवंबर की सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके जरिए 50 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यूपी के संगठनात्मक दृष्ठि से आठ प्रांतों में बांटा गया है। इस पर बैठक और लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top