Madhya Pradesh

रानी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

रानी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

जबलपुर, 31 मई (Udaipur Kiran) । मालवा की रानी देवी अहिल्या बाई होल्कर समाज व राष्ट्र उत्थान के कार्यों में आदर्श स्थापित किया है, उन्हे पुण्यश्लोक लोकमाता कहा जाता है वह त्याग, तपस्या, सेवा और अनुशासन की प्रतिमूर्ति थी उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को लोगो को जानने का अवसर इन 10 दिनों के आयोजित कार्यक्रमो के माध्यम से मिला है और शनिवार को उनकी 300 वीं जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने विशाल शोभायात्रा निकाल कर उन्हे नमन किया है, यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने शोभायात्रा के समापन अवसर पर कही।

सोनकर ने कहा देवी अहिल्याबाई होल्कर ने हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नेतृत्व कुशलता 300 वर्षों के बाद आज भी प्रासंगिक एवं जीवंत है। वर्तमान में हमारी सरकारें जिस उद्देश्य व ध्येय के साथ आगे बढ़ रही हैं, कहीं ना कहीं राष्ट्र निर्माण की हमारी यह प्रक्रिया देवी अहिल्या बाई होल्कर की नीतियों से प्रेरित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने देवी अहिल्या होल्कर की शासन व्यवस्था की तरह ही सुशासन को स्थापित किया है।

सोनकर ने कहा देवी अहिल्या बाई ने देशभर में प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया, इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। उसी तरह हमारी सरकारें भी हमारी सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने गरीबों के लिए अन्न क्षेत्र खोले और प्याऊ स्थापित किए, जिससे सभी को भोजन और पानी उपलब्ध हो सके।

भाजपा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा मालवीय चौक से प्रारंभ हुई जो तीन पत्ती, नगर निगम, नौदरा ब्रिज, करमचंद चौक होते हुए पुनः मालवीय चौक में समाप्त हुई। शोभायात्रा में देवी अहिल्या की सजीव झांकी, बैंड दल के साथ हाथो मे भगवा ध्वज लिए महिलाये शामिल हुई।

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, वरिष्ठ नेता डॉ जितेंद्र जामदार, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, महामंत्री रजनीश यादव, प्रदेश कार्य. सदस्य जीएस ठाकुर, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, संदीप जैन, कमलेश अग्रवाल, जय सचदेवा, राजेश मिश्रा,सोनू बचवानी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, मातृ शक्ति उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Most Popular

To Top