RAJASTHAN

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री से मिले विधायक जेठानंद व्यास

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री से मिले विधायक जेठानंद व्यास

बीकानेर, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात की।

विधायक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को बीकानेर में 30 सितंबर को बीकानेर में हुए रोजगार मेले के बारे में जानकारी दी। साथ ही इससे जुड़ी रिपोर्ट और पुस्तक भेंट की।

विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष से संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की और जम्मू के सांबा में हुए विधानसभा चुनाव एवं इसके प्रचार अभियान के बारे में बताया।

उपमुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान बीकानेर शहर में उच्च शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का फीडबैक दिया। उन्होंने शहरी क्षेत्र की कॉलेजों में नए संकाय खोलने पर भी चर्चा की।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री को जिला अस्पताल से संबंधित बजट घोषणा पर चर्चा की और इससे संबंधित स्वीकृतियां जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने गत दिनों यहां हुए सुविधाओं के विकास के बारे में बताया। साथ ही मेरी मातृभूमि मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के विकास के लिए आगे आए भामाशाहों के बारे में जानकारी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top