RAJASTHAN

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने निभाई परिवार के सरंक्षक की भूमिका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने निभाई परिवार के सरंक्षक की भूमिका

जयपुर, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी होने के साथ एक परिवार के रूप में कार्य कर रही है। यहां भाजपा पदाधिकारी, नेता-राजनेता, कार्यकर्ता और कार्यालय कर्मचारियों को परिवार का सदस्य मानकर कार्य किया जा रहा हैं। इसके तहत प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी और सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के लिए पूरे समर्पण भाव से उनकी मदद भी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड भाजपा की इसी रीति और नीति को आगे बढाते हुए भाजपा परिवार के दिवंगत हुए सदस्यों के परिवारजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि कर्मचारी कल्याण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के 2 दिवंगत कर्मचारियों एवं लंबे समय से बीमार कर्मचारी को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने ने बताया कि 1990 से 2014 तक पार्टी कार्यालय में कार्य करने वाले स्व. नवीन कौशिक की पत्नी को 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं 6 वर्ष तक पार्टी में कार्य करने वाले स्व. प्रिंस वर्मा के आकस्मिक निधन के बाद उनकी माता को 2 लाख रुपए की सहायता दी गई तथा इनके पुत्र के नाम 3 लाख रुपए की एफडी करवाने की घोषणा की गई। वहीं पार्टी में 18 वर्षों तक कार्य करने वाले सत्यदेव अवस्थी को लंबी बीमारी के चलते 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता और उनसे जुडे लोग पार्टी का परिवार है, ऐसे में किसी भी कार्यकर्ता या उनके परिवारजनों पर कोई विपत्ति आती है तो भाजपा कार्यकर्ता उस परिवार की मदद के लिए तत्पर रहते है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी से जुडे सभी लोग उनके परिवार के सदस्य है और उनका ख्याल रखना सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि दूर दराज के बूथ पर बैठा कार्यकर्ता भी उनके परिवार का अभिन्न अंग है और पूरा भाजपा परिवार हर कार्यकर्ता की सहायता के लिए तैयार बैठा है। भाजपा के हर कार्यकर्ता उनके साथी के रूप में मदन राठौड को सदैव अपने पास ही महसूस करेंगे।

————–

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top