
बेतिया, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य में सौ लाख से भी अधिक संख्या में प्राथमिक सदस्य बीजेपी बनाएगी। बिहार में बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता दिलाएंगे। सबका साथ सबका विकास के पीएम नरेंद्र भाई मोदी के मूल मंत्र के साथ राज्य को हम आगे ले जाएंगे। इसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने शनिवार काे कही। बेतिया ऑडिटोरियम में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हम अपने कार्यकर्ताओं को पुरी निष्ठा के साथ सम्मान देने का काम करते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद दुबे ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की दोबारा सरकार बनेगी।
सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रत्येक क्षेत्रों में चौमुखी विकास के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में चंपारण से विपक्ष का सुपड़ा साफ हो जाएगा।
कार्यकर्ता घर-घर जाएं। और अधिक से अधिक सदस्य बनाने का काम करें।
प्रभारी मंत्री जनक राम ने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार सभी क्षेत्रों में चौमुखी विकास कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इस कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
(Udaipur Kiran) / अमानुल हक
