Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां

प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगोष्ठी व संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद प्रदर्शनी का  उद्घाटन व लाभार्थियों को सम्मानित किया

मुरादाबाद, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पंचायत भवन सभागार में संगोष्ठी व संवाद कार्यक्रम हुआ। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को लेकर प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ हुआ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई व फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गरीब कल्याण को समर्पित उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आठ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश की कमान मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद लेकर योगी सरकार ने काम करना शुरू किया। इस संकल्प यात्रा में हमें नए उत्तर प्रदेश में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ‌। हमने कार्य किया पहले पार्टियां भाषा व धर्म के नाम पर जाति के नाम पर सत्ता चलाती थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में केंद्र की मोदी सरकार बनी। मोदी सरकार ने जनता के बीच जाकर कार्य किया। पहले समाज में अनिश्चिता का वातावरण था। बहुत समय के बाद में हमें सरकार में कार्य करने का अवसर मिला। राम जन्मभूमि हम सबका सपना था, हमने इस संकल्प यात्रा को साथ लेकर इस नए युग में प्रवेश करने का काम किया।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top