
जगदलपुर, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) । हिंदू पंचांग के अनुसार वार्षिक कार्तिक महोत्सव के कार्यक्रम में जगदलपुर विधानसभा अंर्तगत ग्राम मंगडूकचौरा, डोंगम, कादुंलगुड़ा में आज शुक्रवार काे आयोजित पूजा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भगवान कार्तिक की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते कार्तिक पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान विधाशरण तिवारी, मनोहर तिवारी, रजनीश पानीग्राही, मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, राधे सेठिया , विनोद सेठिया, लखींधर बधेल, राम केसरी, उदय दुबे, पुजारी रविनाथ, रूपेश समरथ, रमेश ठाकुर, डमरू पटेल,सुखधर ,एवं स्थानिय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे
