
जयपुर, 9 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि उपचुनावों में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दौसा एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रामगढ़ विधानसभा में, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी झुंझुनूं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर देवली उनियारा और खेल राज्य मंत्री केके विश्नोई खींवसर विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगे। इनके साथ ही भाजपा के 15 अन्य पदाधिकारी, विधायक उपचुनावों वाली विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran)
