Uttar Pradesh

भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर विश्व में रिकॉर्ड स्थापित किया: कमलेश मिश्र

भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर विश्व में रिकॉर्ड स्थापित किया:कमलेश मिश्र

हरदोई, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार शाम को सक्रिय सदस्यता अभियान 2024 की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की तैयारियों और सफलता को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है जो घर घर संपर्क करके आम आदमी को भारतीय जनता पार्टी के विचारों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में तीन लाख अट्ठासी हजार सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जा चुका है। जिससे अवध क्षेत्र सक्रिय सदस्यता अभियान की रैंकिंग में प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस सदस्यता अभियान में पार्टी छः वर्ष के लिए सदस्यता प्रदान कर रही है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने की नींव डालने का कार्य है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी को सभी वर्गों से जुड़ने का अवसर मिलता है। भारतीय जनता पार्टी ने 2 सदस्यों की यात्रा से आगे बढ़ते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश के प्रांतों में सर्व समावेशी सरकार बनाते हुए देश की केंद्रीय सत्ता में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह रिकॉर्ड सिर्फ सरकार बनाने तक नहीं रहा बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उनके विकास और उत्थान के लिए नित नई नीतियों और योजनाओं का निर्माण कर जन जन को लाभान्वित किया।

सदस्यता अभियान बैठक में

एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन सेवा के कार्यों में आगे बढ़ती है। सभी वर्गों के जितने ज्यादा लोग जुड़ेंगे संघठन को उससे अधिक शक्ति मिलेगी।

जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान सभी वर्गों में चलेगा। भाजपा का लक्ष्य है कि सभी वर्गों को सक्रिय सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ा जाए, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।

मंच का संचालन जिला महामंत्री अनुराग मिश्र ने किया।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना

Most Popular

To Top