Bihar

भाजपा ने बुथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की

भाजपाई

कटिहार, 28 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में बुथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि 01 जून से 10 जून तक जिले के सभी बूथों पर अभियान टोली जाकर बूथों का सत्यापन भौतिक और डिजिटल रूप से करेगी।

बैठक में बुथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई और सभी मंडल के बूथ स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए योजना बनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान टोली इस अभियान को सफल करेगी।

उक्त बैठक में जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रकाश शर्मा, आलोक मंडल, पप्पू गुप्ता, जिला मंत्री संजय मंडल, अरुण सिंह, शंभू नाथ चौधरी, संजय पटेल और शोभन चन्द्र दास सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top