


नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है।
इसमें भाजपा ने वसई से स्नेहा दुबे, बोरीवली से संजय उपाध्याय, वर्सोवा से भारती लावेकर, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह, लातूर सिटी से अर्चना चाकुरकर, और कराड उत्तर से मनोज घोरपड़े को चुनाव मैदान में उतारा है।
इसके अलावा भाजपा ने नागपुर पश्चिम से सुधाकर कोहले, नागपुर सेंट्रल से प्रवीण दटके, और नागपुर उत्तर से मिलिंद माने को उम्मीदवार बनाया है।
इसके साथ ही भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 146 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। महाऱाष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
