जम्मू, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर संपर्क मजबूत करने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में त्रिदेव और मोर्चा सम्मेलन आयोजित किए। रामबन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और जम्मू-कश्मीर भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया। आरएस पुरा जम्मू दक्षिण में पूर्व मंत्री बाली भगत और शाम चौधरी ने क्रमश: एससी और ओबीसी सम्मेलनों को संबोधित किया।
डोडा पश्चिम में भाजयुमो सम्मेलन को जम्मू-कश्मीर भाजपा के उपाध्यक्ष शक्ति राज परिहार ने संबोधित किया। जम्मू सीमा पर किसान मोर्चा सम्मेलन में पूर्व उप महापौर बलदेव सिंह बलोरिया ने भाग लिया। अन्य कार्यक्रमों में रामनगर के पूर्व विधायक एडवोकेट आरएस पठानिया, पूर्व विधायक दलीप परिहार और जम्मू-कश्मीर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव शाकिर गिरी ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सम्मेलनों को संबोधित किया। इन कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों से जुड़ने की भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया तथा प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा / बलवान सिंह
