Bihar

अररिया में भाजपा ने किया संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन

अररिया में भाजपा ने किया में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन
अररिया में भाजपा ने किया में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन
अररिया में भाजपा ने किया में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन

फारबिसगंज/अररिया, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । अररिया जिला भाजपा कार्यालय में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया,।सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा अररिया जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री सरोज झा जी और अररिया जिला के सांसद प्रदीप कुमार सिंह जी मौजूद रहे।कार्यक्रम को जिला प्रभारी लखी मेहता नरपतगंज के विधायक जय प्रकाश यादव, पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी भानु सिंह, किसान मोर्चा के राजेश कुमार राजू, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में 8800002024 पर मिस्ड कॉल के जरिए सदस्य बनाने और अन्य विधि से सदस्य बनाने पर विस्तार से बताया गया ।अररिया जिला से चार लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।इस काम में मोर्चा के पदाधिकारी भी दिन रात मेहनत कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी काम को गंभीरता से लेता है सदस्यता अभियान को भी निश्चित रूप से काफी तन्मयता के साथ करके लक्ष्य हासिल करेंगे ।कार्यशाला में मंच संचालन महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह ने किया,कार्यशाला में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश राज, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मुर्मू, अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एमडी याकूब, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी वर्मा, जिला महामंत्री कृष्ण सेनानी, विकाश भगत, दिव्यमूर्ति, सुष्मिता ठाकुर, ज्योति भगत, कनकलता झा के अलावे सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष मंडल के सदस्यता टोली और मोर्चा महामंत्री भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Prince Kumar

Most Popular

To Top