Bihar

बगहा विधानसभा क्षेत्र के चौतरवा मंडल के मुड़ला महादलित बस्ती सहित कई गांवों में भाजपा विधायक ने छलाया सदस्यता अभियान

सदस्यता1
सदस्यता अभियान

पश्चिम चंपारण (बगहा), 15 सितम्बर (Udaipur Kiran) । बगहा से भाजपा विधायक विधायक राम सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के चौतरवा मंडल के मुड़ला महादलित बस्ती सहित बांसगांव मंझरिया,हरदी नदवा, कोल्हुआ चौतरवा एवं टेसरहिया बथुवरिया पंचायत के अनेक गांवों में सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया है।

विधायक राम सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र बगहा के चौतरवा मंडल में कई जगहों पर संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया है। जानकारी हो कि भारतीय जनता पार्टी ने दो सितम्बर को सदस्यता अभियान शुरू किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान के लिए पार्टी की ओर से जारी किए गये मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, तब से अब तक आठ दिन हुए हैं और इस अवधि में भाजपा ने दो करोड़ सदस्य बना लिया हैं। भाजपा 10 करोड़ सदस्य बनाने का टार्गेट लेकर चल रही है। भाजपा ने सभी विधायकों को क्षेत्र में प्रवास कर सदस्यता ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया के जिला संयोजक प्रमोद प्रसाद काजू, मंडल महामंत्री दीपू शाही,अश्विनी पाण्डेय ,मथुरा प्रसाद, राजकिशोर राव सहित अन्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Most Popular

To Top