Uttrakhand

भाजपा का कांग्रेस से सवाल, कब इस्तीफा देंगे गालीबाज विधायक : खजानदास

पत्रकार वार्ता में मंचासीन पदाधिकारी।

पौड़ी गढ़वाल, 22 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए विभाजनकारी राजनीति से देवभूमि का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस से जनता के सवालों पर ज़बाब मांगा कि कैबिनेट मंत्री ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन कांग्रेस के गालीबाज विधायकों और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा कब होगा।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सामने आया। जिस पर सार्वजनिक व पार्टी फोरम पर संबंधित कैबिनेट मंत्री ने खेद जताते हुए माफी मांगी। इसके बाद भी दुष्प्रचार कर माहौल खराब करने की कोशिशें जारी रही। मंत्री ने जनभावना का सम्मान करते हुए इस्तीफा दिया।

यहां बहुत से गंभीर सवाल हैं जिनका ज़बाब विपक्ष और विशेषकर कांग्रेस को देना है। उनके जिन विधायकों ने विधानसभा सदन और सदन के बाहर गाली-गलौज की, उन्होंने न तो खेद व्यक्त किया और न ही इस्तीफ़ा दिया। कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष या केंद्रीय नेतृत्व अपने विधायकों पर कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं कर पाया। यहां तक कांग्रेस नोटिस तक देने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के ये सभी दागी विधायक राज्य में घूम-घूम कर जनता को पहाड़ मैदान में बांटने वाले बयान देकर लोगों को भड़का रहे हैं। सवाल उठता है कि कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने अब तक कार्यवाही की हिम्मत क्यों नहीं की।

उत्तराखंडियत का ज्ञान बांटने वाले हरदा अपने विधायकों की आलोचना नहीं करतेउन्होंने सोशल मीडिया पर उत्तराखंडियत का ज्ञान बांटने वाले इनके प्रदेश के सबसे बड़े नेता और पूर्व सीएम हरदा को निशाने पर लिया। और पूछा, कि अपने ऐसे दागी विधायकों का इस्तीफा तो दूर कभी दो शब्द आलोचना उन्होंने क्यों नहीं की। उन्होंने तंज कसा कि फिलहाल दोषी कांग्रेसियों से नैतिकता की उम्मीद बेमानी है। फिर भी यदि कांग्रेस के चंद गिने चुने बड़े नेताओं में थोड़ी बहुत शर्म शेष है? तो वे अनुचित एवं मर्यादा रहित शब्द बोलने वाले अपने विधायकों व नेताओं से स्पष्टीकरण लें और उनपर कार्यवाही का साहस जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल और उत्तराखंड को थू कहने वाले माहरा सबसे बड़े गुनाहगार हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बिहार दिवस, एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र से प्रेरित

वहीं बिहार दिवस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम करती है। देश में किसी भी राज्य के स्थापना दिवस को अन्य राज्यों में भी मनाने की परम्परा रही है। इसी के तहत बिहार राज्य का स्थापना दिवस भाजपा देश के सभी राज्यों मनाने जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी का इसका विरोध विभाजनकारी सोच को दर्शाता है।

वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, सुनीता विद्यार्थी, मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव तलवार आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राम प्रताप मिश्र

Most Popular

To Top