RAJASTHAN

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मनाया गया परमवीर चक्र सम्मानित अब्दुल हमीद का 59वां बलिदान दिवस

अल्पसंख्यकों

जयपुर, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मंगलवार काे प्रदेशभर में 1965 के भारत-पाक युद्ध के महानायक अमर वीर शहीद परमवीर चक्र सम्मानित अब्दुल हमीद का 59वां बलिदान दिवस मनाया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में खिराजे अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री और खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल रहे।

इस दौरान जितेन्द्र गोठवाल ने कहा कि परमवीर चक्र सम्मानित अब्दुल हमीद की देशभक्ति, वीरता, जीवनी के बारे में सभी को विस्तार से जानना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत की और देश में अमन, चैन, खुशहाली के लिए भी दुआ की गई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पठान, प्रदेश मंत्री मुराद अली शेख, जयपुर शहर जिला महामंत्री एम. परवेज खान, जिला मंत्री नदीमुद्दीन अंसारी, भाजपा मण्डल महामंत्री संयुम अली, मण्डल अध्यक्ष इकबाल हुसैन, मण्डल महामंत्री मोहम्मद हाशिम खान सहित मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / इंदु

Most Popular

To Top