RAJASTHAN

भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित

भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित

धौलपुर, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा सदस्यता अभियान के संदर्भ में मंडल सरमथुरा की सदस्यता अभियान की कार्यशाला राधा रानी गार्डन सर मथुरा में आयोजित की गई। कार्यशाला में दो सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बडा राजनीतिक संगठन है। इसलिए सभी कार्यकर्ता भाजपा के इस महा अभियान में जुट जाएं और जो लक्ष्य धौलपुर जिले को मिला है, उससे भी ज्यादा करने का सभी प्रयास करें। आज डबल इंजन की सरकार केंद्र में और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पंहुचाएं। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक धीर सिंह जादौन ने सदस्यता अभियान के नियम एवं प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी। सदस्यता अभियान की सदस्य सपना गोयल,मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण सोनी,संयोजक नितिन शर्मा एवं संजय पाराशर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रदीप

Most Popular

To Top