
धर्मशाला, 27 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत कांगड़ा जिला का सुलह भाजपा मंडल नए सदस्य बनाने में प्रदेश भर में अग्रणी रहा है। स्थानीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार के नेतृत्व में प्रदेश में सुलह मंडल ने सबसे ज्यादा 30 हजार 664 सदस्य भाजपा से जोड़ने का उत्कृष्ट कार्य किया है। वहीं गगरेट भाजपा मंडल ने पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के नेतृत्व में 28 हजार 373 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को पार्टी की समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने इन पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया
