Uttar Pradesh

भाजपा सदस्यता अभियान : जिले में 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

पत्रकारों से वार्ता करती प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्या

झांसी, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा सदस्यता अभियान पर जनपद झांसी में चार लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जिसमें विधायकों को दस- दस हजार और सांसद को बीस हजार, जिलाध्यक्षों को दस – दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

साथ ही समीक्षा बैठक में बेसमेंट में संचालित हो रहे रेस्टोरेंट,हॉस्पिटल आदि के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मधुर व्यवहार न करने वाले अधिकारियों की सीएम से शिकायत की जायेगी। यह बात जिले में विकास कार्यों की समीक्षा और भाजपा के सदस्यता अभियान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आई उत्तर प्रदेश की राज्य महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी व राज्यमंत्री बेबी रानी मौर्य ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा। भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दो सितंबर 2024 से प्रधानमंत्री ने सदस्यता लेकर अभियान शुरू किया। इस अभियान में शाम तक दस लाख लोग सदस्यता ले चुके थे। तीन सितंबर को मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया। इसके बाद चार पांच सितंबर को सांसद,विधायक, पदाधिकारी द्वारा इस सदस्यता अभियान में सदस्यता लेकर अभियान को आगे बढ़ाते हुए सदस्य बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनपद झांसी में चारों विधान सभा में चार लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जिसे सांसद, विधायक, पदाधिकारी मिलाकर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक तीन करोड़ सदस्य पुरे देश बन चुके है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान दो सितंबर से पच्चीस सितंबर 2024 प्रथम, एक अक्तूबर से पंद्रह अक्टूबर तक द्वितीय चरण, भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान सोलह अक्टूबर से इकतीस अक्तूबर तक चलेगा।

इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक गिरी, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, एमएलसी रमा निरंजन,आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Most Popular

To Top