Uttar Pradesh

जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल वारसी के प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

फोटो

औरैया, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को जनपद का प्रभारी मंत्री जिम्मेदारी साैंपी है। इसके बाद मंगलवार काे उनके जनपद में प्रथम आगमन पर कई जगह भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रतिभा शुक्ल वारसी ने कहा कि वह जनपद में विकास की गति को तेज करेगी।

प्रदेश सरकार द्वारा जनपद का प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल को बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के इंडियन ऑयल के समीप रविकांत वाजपेई के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। इसके अलावा खानपुर चौराहे पर प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल का प्रवेश दुबे के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने स्वागत किया। वहीं जेसीज चौराहे पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। जहां पर प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल को माला एवं पगड़ी पहनकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल ने कहा कि वह जनपद में रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं एवं जनता की जो भी समस्याएं होंगी उनका निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से राज्यसभा सचेतक गीत शाक्य, आनंद सिंह, विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Most Popular

To Top