
नगर विधानसभा को मन की बात कार्यक्रम में 11 वां स्थान मिलने पर नगर विधानसभा संयोजक विमल शर्मा भी सम्मानित
मुरादाबाद, 03 मई (Udaipur Kiran) । भाजपा मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल एडवोकेट ने बताया कि बीते माह 27 अप्रैल को संपन्न हुए मन की बात के 121 वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम आयोजित करने पर मुरादाबाद महानगर के दो मंडल अध्यक्षों को शनिवार को मेरठ में क्षेत्रीय कार्यालय में सम्मानित किया गया। इसी के साथ पश्चिम क्षेत्र की समस्त विधानसभाओं में मुरादाबाद नगर विधानसभा को मन की बात कार्यक्रम में 11 वां स्थान मिलने मन की बात कार्यक्रम के नगर विधानसभा संयोजक विमल शर्मा को भी सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य सभी भाजपाइयों व जनप्रतिनिधियों ने इन्हें शुभकामनाएं दीं।
सर्वेश पटेल एडवोकेट ने आगे बताया कि लाइनपार मंडल के मंडल अध्यक्ष मिथुन शर्मा और भोजपुर के मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह के साथ दोनों मंडलों के कार्यक्रम के मंडल संयोजक अर्पित पाल व दीपक यादव को पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसी के साथ पश्चिम क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराने के लिए मुरादाबाद महानगर की नगर विधान सभा को क्षेत्र की समस्त विधानसभाओं 11 वां स्थान प्रदान कराने के लिए मन की बात कार्यक्रम के नगर विधानसभा संयोजक विमल शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
श्री पटेल ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला के नेतृत्व में यह कार्यक्रम प्रत्येक माह बड़े स्तर पर सम्पन्न कराया जाता है।
विमल शर्मा, मिथुन शर्मा व वीरपाल सिंह को क्षेत्र में सम्मानित होने पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त गोपाल अंजान महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल एडवोकेट, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित्त सहित सभी जनप्रतिनिधियों, महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों आदि के द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
