Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा महिला मोर्चा

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

वाराणसी,09 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी आगमन के स्वागत की तैयारियों में भाजपा महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरी तरह से जुट गए हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा मेहंदीगंज राजातालाब में आयोजित होगी। इसमें महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी जनसंपर्क में जुट गई है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने बुधवार को आयोजित बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से कहा कि कमल का एक बटन दबाने से महिलाओं को उनका अधिकार मिला। अग्रहरि ने महिला पदाधिकारी को कम से कम 10 महिलाओं से संपर्क करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटने की अपील की।

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद कुसुम पटेल ने बताया कि इस जनसभा में महिला मोर्चा की बहनें 40 बसों के माध्यम से भाग लेंगी। बैठक का संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री साधना सिंह ने दिया। बैठक में आरती पाठक, साधना पांडेय, रेखा सोनी, तरुणा चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, चंद्रकला विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक भी आयोजित की गई, जो महानगर अध्यक्ष शोभनाथ मौर्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौर्या ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा में 250 दोपहिया और 25 चारपहिया वाहनों से हिस्सा लेंगे। बैठक में महामंत्री अशोक पटेल और पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय ने भी अपने विचार साझा किए।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top