RAJASTHAN

भाजपा ने सदस्यता अभियान में देश में 11 दिनों में बनाए 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

भाजपा ने सदस्यता अभियान में देश में 11 दिनों में बनाए 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

बीकानेर, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अब तक महारिकॉर्ड बनाया है। अभियान में देश में 11 दिनों में 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य, प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा और बीकानेर 27 हजार पार सदस्य अब तक बन चुके है। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में मेघवाल ने यह जानकारी दी।

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में रखी गई बैठक में मुख्य अतिथि के ताैर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किस तरह सदस्यता अभियान चल रहा है और इसे किस प्रकार और गति दी जाए उसको लेकर जिला पदाधिकारियों, सदस्यता अभियान प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष शहर और देहात कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हम प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाएं ऐसा लक्ष्य लेकर चलना है। अभियान देशव्यापी है। मेघवाल ने आह्वान किया कि घर-घर जाकर आम जन मानस को सदस्यता अभियान से जोड़ें। भाजपा का सदस्यता अभियान सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही है भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो गारंटी है भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में खुशहाली है। भाजपा सरकार में महिला, किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी पूर्णतयः सुरक्षित और निडर है।

विधायक जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशील कंवर राजपुरोहित, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, सदस्यता अभियान जिला संयोजक श्याम चौधरी, सवाई सिंह तंवर ने भी संबोधित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top