
बीकानेर/दिल्ली, 10 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य, भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक, उज्जवल कल्ला ने रविवार काे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से कानून मंत्रालय में बैठकर संगठनात्मक चर्चा की।
भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि मीटिंग के तहत विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉक्टर आचार्य को मन की बात किताब भेंट की। बाद में बीकानेर संगठन की दृष्टि से मजबूत बने उसके लिए चर्चा की। इस अवसर पर कानून मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ लंच भी किया।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
