Madhya Pradesh

मप्र : प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख

मप्र : प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख

भोपाल, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। 67 साल के प्रभात झा काफी लंबे समय से बीमार थे। प्रभात झा के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वी.डी. शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गहरा दुख जताया है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

वी.डी. शर्मा ने शोक जताते हुए लिखा कि भाजपा वरिष्ठ नेता, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

हितानंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय प्रभात जी झा भाईसाहब के निधन के समाचार से मन अत्यंत दुःखी हैं। श्रद्धेय प्रभात जी का सम्पूर्ण जीवन संगठन के कार्यो एवं समाज सेवा हेतु समर्पित रहा, उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति हैं। परम् पिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति:!

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत तोमर

Most Popular

To Top