Uttar Pradesh

भाजपा नेता कार्यकर्ताओं संग बाढ़ प्रभावित रहे शारदा क्षेत्र पहुंचे, ग्रामीणों से जाना राहत कार्य

भाजपा नेता कार्यकर्ताओं संग बाढ़ प्रभावित रहे शारदा क्षेत्र पहुंचे, ग्रामीणों से जाना राहत कार्य का हालचाल
भाजपा नेता कार्यकर्ताओं संग बाढ़ प्रभावित रहे शारदा क्षेत्र पहुंचे, ग्रामीणों से जाना राहत कार्य का हालचाल

पीलीभीत, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को ट्रांस शारदा क्षेत्र पीलीभीत के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने बीते दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनता की समस्याओं को सुना और उनकी पीड़ा अधिकारियों तक पहुंचाने और निदान कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने क्षेत्र के ग्राम नरहोसा, राणाप्रताप नगर, श्रीनगर, गांधीनगर, आजाद नगर, शांति नगर, रामनगर, चंदननगर, नेहरू नगर, भर जूनया आदि गांवों का दौरा किया। जनता की समस्याओं और उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि कई गांवों में राहत सामग्री की किट नहीं पहुंची थी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर किट को जनता के बीच में बांटने का आग्रह किया। कई गांव में किसानों की खराब फसलों का सर्वे ना होने की जानकारी पर भाजपा नेता व पूर्व जिपंस ने लेखपालों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जल्द किसानों की फसल नुकसान को लेकर सर्वे करें और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपते हुए सहायता प्रदान कराएं।

मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कई क्षेत्र में बाढ़ के कारण ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात करके ऐसी सड़कों को शीघ्र से शीघ्र सही करवाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत से लगे कई खड़ंजे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें शीघ्र जिला पंचायत से सही करवाया जाएगा। ग्रामीणों की मांग पर नेहरू नगर से डेरा की जाने वाले एक किमी0 खड़ंजे को भी उन्होंने जल्द बनाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

मनजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र का दौरा करने पर जनता की सबसे ज्यादा पीड़ा शारदा ट्रांस क्षेत्र को लेकर है। यहां की जनता का मुख्य मुद्दा शारदा नदी पर तटबंध और विस्थापित परिवारों की भूमि को भूमि धरी का अधिकार है। इन दोनों मुद्दों को सरकार से पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। अगर इस पर सुनवाई या हल नहीं निकलता है तो जनता के साथ मिलकर संघर्ष करने को तैयार हैं। उनके साथ ग्राम प्रधान पलविंदर सिंह, बिट्टू सिंह, गुरजीत सिंह बाजवा, पप्पू कोटेदार, पूर्व प्रधान सकटू राम, डॉ सलीम, चौधरी पदम सिंह, निशांत सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा / राजेश

Most Popular

To Top