
लखनऊ, 25 मई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता ने तिरंगा यात्रा के दौरान शर्मनाक नारा लगाया। जिससे यात्रा में शामिल दूसरे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चौंक गये। इस विषय को तूल पकड़ता देखकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया।
दरअसल, आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को औरेया में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसी दौरान जिलाध्यक्ष के मुंह से हिन्दुस्तान मुर्दाबाद का शर्मनाक नारा निकल गया। जिसे सुनकर जिले के प्रमुख नेता एवं पदाधिकारियों ने उन्हें टोका और फिर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये।
इस घटना को स्थानीय मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट कर दिया। जिसे फैलने में देर नहीं लगी तो सपा के ट्वीटर हैंडल से भी इसे ट्वीट कर कहा गया कि देश विरोधी हैं ये भाजपाई। भाजपा के जिलाध्यक्ष लगा रहे हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे, बेहद शर्मनाक। भाजपा की विचारधारा राष्ट्र को तोड़ने की है। ऐसे देश विरोधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
