Assam

भाजपा नेता ने गोगोई, सैकिया व भूपेन बोरा के खिलाफ कोर्ट में दायर किया केस

शिवसागर (असम), 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा नेता मयूर बोरगोहाईं ने शुक्रवार को राइजर दल के अध्यक्ष एवं अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक अखिल गोगोई, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में आपराधिक मामला दायर

किया है।

बताया गया कि भाजपा नेता मयूर का नाम एक विशेष वीडियो के जरिए तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद बरपेटा जिले में मयूर बोरगोहाईं के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों को लेकर अब मयूर के खिलाफ अखिल गोगोई, देबब्रत सैकिया और भूपेन बोरा सवाल उठा रहे थे। इससे नाराज होकर मयूर बोरगोहाईं ने न्यायिक दंडाधिकारी, शिवसागर की कोर्ट में अखिल गोगोई, देबब्रत सैकिया और भूपेन बोरा सवाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top