Uttar Pradesh

भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशभर में चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता अभियान चलाते प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ। सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत मंगलवार को पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और रक्तदान शिविर लगाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लखनऊ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक एवं में स्वच्छता अभियान एवं रक्तदान शिविर में प्रतिभागिता की।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत मंगलवार को जिलास्तर पर आयोजित स्वच्छता के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने अपने प्रभार के जनपदों में अभियान के तहत प्रतिभागिता की। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक व अन्य प्रमुख नेता भी स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लखनऊ में लगाई गई। प्रदर्शनी का उदघाट्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय राय ने किया।

राजधानी लखनऊ में डालीगंज बाजार में स्वच्छता अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सहभागिता की।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि सेवा पखवाडे़ के अन्तर्गत मंगलवार को आयोजित स्वच्छता अभियान में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर महानगर, सूर्य प्रताप शाही अयोध्या, योगेन्द्र उपाध्याय फिरोजाबाद, जेपीएस राठौर सीतापुर, दयाशंकर सिंह प्रतापगढ़ में सम्मिलित हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top