
रांची, 26 अप्रैल (Udaipur Kiran) । झामुमो
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भाजपा देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है। पांडेय ने जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, साम्यवाद, गणराज्यवाद, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को बनाए रखने का है। इसे संविधान की प्रस्तावना में व्यक्त किया गया है। पांडेय ने कहा कि देश की जनता अब समझने लगी है कि भाजपा किस प्रकार चुनावी लाभ के लिए समाज में विभाजन करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा एक बार फिर साम्प्रदायिक राजनीति को हवा देने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता ने झारखंड में हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इंडी गठबंधन के पक्ष में वोट देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि साम्प्रदायिकता की राजनीति का कोई स्थान नहीं है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
