Gujarat

भाजपा ने विसावदर की जनता का अपमान किया, उपचुनाव में आआपा इसका बदला लेगी : गोपाल राय

राजकोट में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते आआपा नेता गोपाल राय।

-13 अप्रैल को विसावदर में आम आदमी पार्टी का महासम्मेलन

राजकोट, 11 अप्रैल (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने शुक्रवार को राजकोट में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के जीते हुए विधायक का इस्तीफा दिलाकर विसावदर की जनता और किसानों का अपमान किया है। आम आदमी पार्टी विसावदर उपचुनाव में किसानों के अपमान का बदला लेगी और भाजपा को हराएगी।

गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात के लोगों के लिए उम्मीद की किरण है। पिछली बार आआपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी और 39 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे। गोपाल राय ने कहा कि 13 अप्रैल को पार्टी की तरफ से विसावदर में पूरे गुजरात प्रदेश संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 13 अप्रैल के बाद हम गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर संगठन निर्माण का कार्य शुरू करेंगे।

इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रभारी गोपाल राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजकोट में गुजरात प्रदेश संगठन की सौराष्ट्र ज़ोन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सह प्रभारी दुर्गेश पाठक, सह प्रभारी गुलाबसिंह यादव, प्रदेश संगठन मंत्री अजीत लोखिल और किसान सेल के प्रदेश प्रमुख राजूभाई करपड़ा समे राजकोट शहर अध्यक्ष दिनेश जोशी, राजकोट जिला अध्यक्ष तेजस गाजिपरा, प्रदेश ट्रेडिंग प्रमुख शिवमभाई बारसिया, राजकोट लोकसभा इंचार्ज दिलीप सिंह वाघेला, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष निमिषाबेन खूंठ समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top