HimachalPradesh

भाजपा ने संविधान निर्माता का किया सम्मान, कांग्रेस ने किया अपमान : विपिन परमार

जन सम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा नेता विपिन परमार और अन्य।

धर्मशाला, 04 मई (Udaipur Kiran) । पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को आदर्श मानते हुए सम्मान दिया लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस ने हमेशा ही उनकाअपमान किया। भाजपा नेता विपिन परमार ने रविवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के भवारना में लोगों के बीच पंहुचकर यब आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव की 134वीं जयंती पर दलित समुदाय के बीच जाकर एक जनसंपर्क अभियान छेड़ा है जिसके चलते रविवार को वह भवारना पंहुचे थे।

उन्होंने कहा कि देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था जिसके चलते प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नबंबर 2015 क़ो संविधान दिवस घोषित किया। उन्होंने इस मौक़े पर उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. साहेब के महान योगदान के बावजूद कांग्रेस की सरकारों ने भारत रत्न का पुरस्कार नहीं दिया। भाजपा सरकार ने पंच तीर्थ बनाकर करोड़ों वंचितों की भावनाओं को सम्मानित किया है।

विपिन सिंह परमार ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर ने क्या कुछ देश के लिए किया वह सारी बातें इस जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर उन्हें बताई जा रही हैं। कांग्रेस के समय में कैसे उनके साथ व्यवहार ओर भेदभाव हुआ है और भाजपा ने उन्हें कैसे सम्मान दिया है, इन सभी बातों को लोगों के सामने रखा जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top